ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा

सहरसा के सिमराहा चौक गोलीकांड में 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद पुलिस ने दो और शूटरों को गिरफ्तार किया। घटना भूमि विवाद के चलते हुई थी, दो लाख रुपए में सौदा तय किया गया था। बरामद देशी कट्टा और खोखा जांच के लिए भेजा गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां बीते 18 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराहा चौक के समीप घटित जघन्य गोलीबारी की घटना, घटित हुई थी। जिसमें 13 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशन में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। 


गठित SIT द्वारा सी०सी०टी०वी फुटेज विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचना एवं जिला आसूचना इकाई के सहयोग से घटना में संलिप्त शेष दो फरार शूटरों को सुपौल जिला अतंर्गत रतनपुरा थाना स्थित भगवानपुर गांव से विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगमा पुल के पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संभावित देशी कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया गया है।


 उक्त आग्नेयास्त्र को विधिवत जब्त करते हुए बैलिस्टिक जांच हेतु भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकृति बयान में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसके बदले गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पवन कुमार से ₹2,00,000 नगद की मांग की गई थी। ₹2,00,000 नगद राशि नहीं देने की स्थिति में ₹1,00,000 नगद एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाईकिल देने पर सहमति बनी थी। 


घटना के पीछे का मुख्य कारण भूमि विवाद को बताया गया है। बरामद आग्नेयास्त्र के संबंध में बनमा ईटहरी थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त में ललटू कुमार पे० - सत्यनारायण शर्मा सा० - आगम थाना - बसनही तथा सुरज कुमार पे० - अकल साह सा० - जलसाभीत थाना - काशनगर दोनों जिला - सहरसा शामिल हैं। 


गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है की इस कांड में संलिप्त अन्य चार (04) अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। फिलहाल अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई जारी है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संभावित देशी कट्टा, एक खोखा (कारतूस का खाली खोखा), घटना के समय अभियुक्त (सुरज) द्वारा पहना गया कपड़ा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें