ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने इस दिन बुलाई कैबिनेट की बैठक, चुनावी साल में दे सकते हैं बड़ी सौगात

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है. कैबिनेट की इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाएगी.

Bihar Cabinet Meeting
बिहार कैबिनेट की बैठक
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिरे से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शुक्रवार को शाम चार बजे से यह बैठक शुरू होगी। बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकते हैं।


दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले सरकार जनता से किए वह सभी वादे पूरे कर लेना चाहती है, जो राज्य के लोगों के साथ किया था। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को कह चुके हैं कि चुनाव से पहले सभी काम को पूरा कर लेना है। मुख्यमंत्री कई दफे कह चुके हैं कि सभी काम को पूरा करने के बाद ही जनता के सामने वोट मांगने के लिए जाएंगे।


ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव से पहले जो भी कैबिनेट की बैठक होगी वह काफी अहम होगा। कैबिनेट की बैठक में सरकार उन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाएगी जो काफी अहम हैं। राज्य में अबतक लाखों लोगों को नौकरी मिल चुकी है और सरकार लगातार इस पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से 12 लाख नौकरी और रोजगार का वादा किया था, जिसे वह हर हाल में पूरा कर लेना चाहते हैं।


यही वजह है कि विभागों से लगातार रिक्तियां मांगी जा रही है। बिहार सरकार ने 10 विभागों में खाली पड़े पदों पर एक साथ बंपर बहाली का आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। इस भर्ती से राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार का मौका मिलेगा। बिहार सरकार ने  49 हजार 591 पदों को भरने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी साल में सरकार और भी कई सौगात राज्य के लोगों को दे सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता