ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / दूध के बीच शराब छिपाकर ले जा रहे थे माफिया, बेगूसराय पुलिस ने...

दूध के बीच शराब छिपाकर ले जा रहे थे माफिया, बेगूसराय पुलिस ने डिलीवरी से पहले किया बरामद

26-Jun-2020 03:57 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: सरकार शराबबंदी को लेकर चाहे जितने दावे कर ले लेकिन धरातल पर यह पूरी तरह फेल साबित हो रही है।आए दिन शराब की खेप जब्त हो रही है,  बावजूद इसके बिहार में शराब पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। तरह-तरह की कवायद कर शराब माफिया बिहार में शराब की डिलीवरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां दूध के बीच छिपा कर रखी गयी शराब को पुलिस ने जब्त किया है।


जिले के सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस ने दूध पावडर के कार्टून के बीच ले जाए जा रहे शराब को जब्त किया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।  सिंघौल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एक कंटेनर( UP 21CN 4130 ) जो मुरादाबाद से कोलकाता जा रही थी उसमें 1371 कार्टून दूध के पाउडर  लदे हुए थे जिसकी आड़ में 97 विदेशी शराब के कार्टून यानी 873 लीटर विदेशी शराब की खेप की ले जायी जा रही थी।


थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब की इस खेप की विनोदपुर हाई स्कूल के पास डिलीवरी देना था लेकिन इससे पहले कि शराब माफियाओं की यह चाल कामयाब हो पाती पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल उन तीनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में  मो. जिशान,मो. अजमल और नूर आलम बताये जाते हैं।ये तीनो  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद  जिले के रहने वाले हैं।