मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Feb-2020 10:11 AM
NALANDA: दहेज के लिए एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं. ससुरालवालों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई की..फिर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए मौत के घाट उतार दिया. दहेज दानवों ने पहले महिला के पैर का नाखून उखाड़कर उसे लहूलुहान कर दिया फिर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी.
हैरान कर देने वाली ये घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव की है. बताया जा रहा है कि दहेज में भैंस नहीं मिलने के कारण ससुरालवालों ने महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. ससुराल के लोगों ने महिला के पैरों के नाखून उखाड़ लिये फिर उसे ज़हर देकर मार डाला.
पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने अफवाह उड़ा दी कि विवाहिता ने ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस को जब इसकी ख़बर मिली तब वो मौके पर पहुंची. जांच में पुलिस ने पाया कि महिला के पैरों के नाखून उखड़े हुए थे और खून निकल रहा था. जिसके बाद मर्डर के इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.