ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Home / crime / बिहार: संडे को स्कूल बुलाकर छात्रा से टीचर करता था गंदा काम, रंगे...

बिहार: संडे को स्कूल बुलाकर छात्रा से टीचर करता था गंदा काम, रंगे हाथों पकड़ाया, वीडियो वायरल

05-Apr-2023 12:09 PM

By First Bihar

SHEOHAR: बिहार के शिवहर में गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार करने वाला एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक अपनी एक नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत करते हुए नजर आ रहा है. 


बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो रविवार का है. स्कूल बंद होने के बाद भी स्कूल के टीचर बबलू कुमार ने एक छात्रा को किताब देने के बहाने स्कूल बुलाता है और उसके साथ गंदी हरकत करता है. अपने गलत मंसूबे को करने के लिए आरोपी टीचर ने छात्रा कैसे अपने जाल में फंसाया इस  बात का खुलासा नहीं हो सका है. सोशल मीडिया में तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद आम लोग भी परेशान हैं.


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्कूल के शिक्षक बबलू कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया तो आरोपी शिक्षक रो-रो कर युवकों से माफी मांग रहा है और गलती दुबारा नहीं करने की बात कह रहा है. वही जब छात्रा को पकड़ा गया तो उसने बताया कि टीचर बबलू कुमार ने उसे किताब देने के बहाने बुलाया था. छात्रा भी कह रही है कि अब दुबारा यह गलती नहीं होगी.


बताया जा रहा है कि जब छात्रा को रविवार को स्कूल केअंदर जाते देखा तो कुछ युवकों को शक हुआ तो उसने छात्रा और टीचर के बीच बनाये जा रहे रिलेशन का वीडियो बना लिया. और इसके बाद अपने कुछ और साथियों को बुलाकर दोनों को रंगे हाथो पकड़ लिया. यह वायरल वीडियो शिवहर के कुशहर हाई स्कूल का है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.