मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-May-2021 04:15 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : बिहार में लॉकडाउन के बीच पुलिसवालों पर लगातार हमले हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे दारोगा को बदमाशों ने खूब पीटा. लाठी-डंडे से वार कर असामाजिक तत्वों ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है.
घटना मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदपुर चौक की है , जहां सोमवार को दोपहर में कुछ बदमाशों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी. बदमाशों के इस हमले में ट्रैफिक पुलिस के दारोगा गिरीश सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मी के ऊपर लाठी-डंडे से हमला किया. हमला कर बदमाश भागने में सफल रहे.

जानकारी के अनुसार सिकंदपुर चौक पर लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने को लेकर ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य पुलिस कर्मी की भी तैनाती की गई है. लगातार पुलिस के द्वारा करवाई भी की जा रही है. कई वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त भी किया गया. इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब आधा दर्जन से ऊपर की संख्या में बदमासो ने ड्यूटी पर तैनात दारोगा गिरिश सिंह पर अचानक डंडे से हमला कर दिया. स्थानिय लोगों की शोर मचाने पर बदमाश अखाड़ाघाट की ओर भाग निकले. जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गयी.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँचे ओपीप्रभारी हरेन्द्र तिवारी छानबीन शुरू कर दी. आशंका जताई जा रही है कि घटना से कुछ घंटे पहले यातायात प्रभारी द्वारा एक ई-रिक्शा को जब्त कर थाने लाया गया था, जिसके बाद ऑटो चालक के मुहल्ले के बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में दारोगा के पीठ में चोट आई है. फिलहाल ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.