बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह
31-Jan-2026 06:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और दो खोखा बरामद किया है।
जांच में सामने आया कि नंदपुर गांव निवासी विजय साह की अज्ञात अपराधियों ने बेहद नजदीक से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बता दें कि 29 नवंबर 2025 को भी विजय साह पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उस मामले में पीड़ित ने नरकटियागंज थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने तब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय सख्त कार्रवाई होती, तो शायद आज यह दर्दनाक घटना नहीं होती। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद किया गया है तथा एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया