खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Aug-2025 02:29 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना मंगलवार को जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिखमचक पंचायत की है। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लें गए।
जानकारी के मुताबिक, युवक का इलाज बेगूसराय के नीजी अस्पताल में चल रही है। घायल युवक की पहचान पहचान बछवारा थाना अंतर्गत भिखमचक पंचायत के वार्ड,- 2 के रहने वाले मनोज राय का बेटा सौरभ कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
पुछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सौरभ मंगलवार को दूध लाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद जब उसकी मां ने फोन कर घर खाने के लिए बुलाया तो सौरभ ने कहा कि “मुझे गोली मार दी गई है।” यह सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
घायल युवक के बाबा पलटन राय ने बताया कि किस वजह से और किसने गोली मारी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है? इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की तहकिकात शुरु की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, घटना आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक विवाद की वास्तविक वजह और गोली मारने वाले का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं से जाच में जुटी हुई है।