मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Mar-2022 07:59 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल जिले में एक के दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां 3 साल के एक मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। 16 मार्च को 3 साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण कोई का एक्शन नहीं हुआ और अब मासूम की डेड बॉडी उसके घर के पास ही बरामद की गई है।
घटना सदर थाना इलाके के चकडुमरिया गांव की है। यहां 15 मार्च को घर के पास ही खेल रहे 3 साल के प्रिंस को अगवा कर लिया गया था। गांव के लोगों ने देखा था कि एक शख्स बाइक पर बैठाकर प्रिंस को ले जा रहा है। इस शख्स की पहचान गांव के ही जामुन शर्मा के तौर पर की गई थी। बच्चे को अगवा किए जाने की शिकायत पुलिस में 16 मार्च को दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण अपहरणकर्ताओं ने प्रिंस की हत्या कर दी।
प्रिंस का शव उसके घर के पास ही बेहद बुरी स्थिति में बरामद किया गया है। खेत से शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भी भेज दिया इस मामले में देर से एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी जामुन शर्मा के बेटे को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है।