ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ...

UGC Job: कुलपति और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में बदलाव, जानें नए नियम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों में कुलपति और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और प्रमोशन से संबंधित नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस में कुलपति पद के लिए अनुभव संबंधी नियमों को सरल बनाया है।

UGC Job

17-Jan-2025 06:45 AM

By First Bihar

UGC Job: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स में कुलपति (वीसी) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और प्रमोशन से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस के तहत कुलपति की नियुक्ति में अनुभव संबंधी नियमों को बदला गया है, जबकि सहायक प्रोफेसर के लिए शैक्षिक योग्यता में भी कई छूट दी गई हैं।


कुलपति की नियुक्ति के नए नियम

अनिवार्य शैक्षणिक अनुभव में छूट: अब कुलपति बनने के लिए दस साल का टीचिंग अनुभव अनिवार्य नहीं है।

योग्यता का नया दायरा: संबंधित फील्ड में 10 वर्षों से अधिक का सीनियर लेवल का अनुभव रखने वाले और बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे।


भर्ती प्रक्रिया:

2010 रेगुलेशन: तीन से पांच लोगों का पैनल अंतिम निर्णय करता था।

2025 रेगुलेशन: देशभर के समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर या सर्च व सेलेक्शन कमेटी की मदद से नियुक्ति की जाएगी।


सहायक प्रोफेसर के लिए नए नियम

नेट की अनिवार्यता समाप्त: मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (ME) और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) की पीजी डिग्री वाले उम्मीदवार अब बिना नेट क्वालिफाई किए सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदन कर सकते हैं।


विषय चयन में छूट:

उम्मीदवार अगर किसी एक विषय में UG/PG कर चुके हैं लेकिन पीएचडी या नेट किसी अन्य विषय में है, तो भी वे आवेदन कर सकते हैं। पहले इस तरह की छूट उपलब्ध नहीं थी।


विपक्ष की प्रतिक्रिया

कुलपति की नियुक्ति के नए नियमों को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे गैर-शैक्षणिक लोगों को मौका देने वाला कदम बताया है। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एक सकारात्मक पहल बताया है। यह बदलाव हायर एजुकेशन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से किए गए हैं और शैक्षणिक संस्थानों में नए विचार और विशेषज्ञता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।