ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / career / कोरोना के कारण BPSC 66th की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानिए कब होगा एग्जाम

कोरोना के कारण BPSC 66th की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानिए कब होगा एग्जाम

17-May-2021 09:19 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए BPSC ने 66वीं मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा अगले महीने 4, 5 और 8 जून को होने वाली थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने इसकी आधिकारिक सूचना वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर दी है.


बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि 66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की आयोजन की संभावित तिथि 4, 5 एवं 8 जून थी. कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा स्थगित की जाती है. इस परीक्षा के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. यानि कि अभ्यर्थियों को आयोग के अगले आदेश तक इन्तजार करना पड़ेगा. 


गौरतलब हो कि इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया था. आयोग के कार्यालय में संबधित दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 7 मई से बढ़ाकर 17 मई (शाम 5 बजे तक) कर दी गई है. 66वीं प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. 


news image


मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होनी है. इसमें हिंदी (100 अंक) और दो पेपर सामान्य अध्ययन (300-300 अंक) शामिल हैं. इसके अलावा आयोग की अधिसूचना में दिए गए 34 विषयों में से किसी भी एक विषय को रखना जरूरी है. यह 300 अंकों का होगा.