ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / business / पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ी, पहले 30...

पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ी, पहले 30 जून थी डेडलाइन

25-Jun-2021 08:30 PM

DESK: यदि अब तक आपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक नहीं कराया है तो करा सकते हैं। क्योंकि पैन-आधार को लिंक कराने की समय सीमा बढ़ा दी गयी है। केंद्र सरकार ने इसे अब तीन महीने यानि 30 सितम्बर 2021 तक बढ़ाया है। 30 सितंबर तक अब कोई भी व्यक्ति अपने पैन को आधार से लिंक करा सकेगा। पहले इसकी डेडलाइन 30 जून थी। जिन लोगों ने अब तक इसे लिंक नहीं कराया है उनके लिए सरकार का यह कदम राहत देने वाला है। अब घर बैठे ही इंटरनेट की मदद से इसे आसानी से लिंक किया जा सकेगा।



 वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने पैन और आधार को लिंक करने की समय सीमा को 3 महीने बढ़ा दिया है। अब 30 सितंबर तक पैन को आधार के साथ लिंक किया जा सकेगा। पहले इसकी डेडलाइन 30 जून तक ही थी। गौरतलब है कि कई लोगों ने अब तक अपना पैन कार्ड-आधार कार्ड से लिंक नहीं किया जिससे उनकी मुश्किलें 30 जून के बाद बढ़ने वाली थीं। 30 जून के बाद आधार से लिंक नहीं होने के कारण पैन कार्ड किसी काम का नहीं रहता। ऐसे में आर्थिक परेशानियां भी लोगों को झेलनी पड़ती लेकिन केंद्र सरकार के इस कदम से लोगों को राहत जरूर मिली है। 



यदि आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन नहीं है तो वे एसएमएस के माध्यम से भी पैन और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से UIDPAN <12-digit Aadhaar> <10-digit PAN> टाइप करके 567678 या 561561 पर SMS भेजना होगा। ऐसा करने के बाद आपके पास लिंक होने की सूचना मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।