मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Nov-2021 07:30 AM
PATNA : दो दिनों के बिहार दौरे पर आए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज मोतिहारी और नालंदा जिलों के दौरे पर होंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार की शाम पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। रात भर राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद आज उपराष्ट्रपति सुबह 9:55 बजे पीपरा कोठी के लिए रवाना होंगे।
आज यानी रविवार को उपराष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, पीपरा कोठी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। करीब एक घंटा 10 मिनट तक वह पीपराकोठी में रहेंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। उपराष्ट्रपति कॉलेज ऑफ हर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री एंड सेंटर ऑफ एक्सलेंस ऑन इंब्रायो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सहित अन्य गण्यमान्य समारोह में शामिल होंगे।
मोतिहारी के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर राजगीर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्माधम्म सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राजगीर में उनके साथ भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका की परिवहन मंत्री पविथ्रा वानियाटी, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुनैना सिंह और इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिता कुमार मंगलम मौजूद रहेंगे। राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया है। उपराष्ट्रपति यहां एक घंटे रहेंगे। पटना वापस लौटने के बाद शाम 4 बजे उपराष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।