मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Jun-2020 01:56 PM
PATNA : शेर सिंह राणा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री की है। उन्होनें बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) अगले 15 दिनों में सभी जिलों मे अपने जिलाध्यक्ष का एलान कर देगी। आज पटना जिलाध्यक्ष का एलान कर दिया गया। वहीं संजय प्रताप सिंह को पार्टी का युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने एलान किया कि हमारी पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होनें कहा कि हम विशेषकर दो मुद्दों पर नीतीश सरकार की घेराबंदी कर चुनाव में उतरेंगे। उन्होनें कहा कि प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में जो परेशानियां हुई , नीतीश सरकार देश की इकलौती सराकर रही जो इस दौरान पूरी तरह विफल रही। सरकार प्रवासी मजदूरों को कोई राहत नहीं दे सकी आज तक लोगों को रोजगार नहीं उपलब्ध करवा सकी। उन्होनें कहा कि बेरोजगारी कैसे दूर हो हम इस मुद्दे पर काम करेंगे। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से बिहार में राज कर रहे है लेकिन कोई उद्योग-धंधे क्यों नहीं स्थापित कर सकें। बीजेपी के साथ डबल इंजन की सरकार है लेकिन कोई सरकारी उपक्रम भी यहां स्थापित नहीं करवा सकें।
शेर सिंह राणा ने कहा कि अगले 15 दिनों में बिहार के तमाम जिलों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं अगले हफ्ते तक महिला अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। वहीं आज संजय प्रताप सिंह को पार्टी का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होनें कहा कि चारपाई चुनाव चिन्ह के साथ पार्टी चुनावी रण में ताल ठोकने को तैयार है।