ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक...

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

मधुबनी के बाबूबरही की छात्रा शांभवी प्रिया ने 484 अंक लाकर बिहार मैट्रिक में 7वां स्थान और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। कड़ी मेहनत से पाई सफलता, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य।

29-Mar-2026 10:52 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड की रहने वाली शांभवी प्रिया ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 484 अंक प्राप्त कर न केवल राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


शांभवी प्रिया प्लस टू जगदीश नंदन हाई स्कूल, बाबूबरही की छात्रा हैं। उन्होंने गणित में 99, विज्ञान में 96, हिंदी में 96, सामाजिक विज्ञान में 98 और मैथिली में 95 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।


शांभवी के पिता रणवीर भगत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि उनकी माता शिखा कुमारी प्राथमिक विद्यालय बेलदरही में प्रधान शिक्षिका हैं। शिक्षित परिवार से आने वाली शांभवी को घर से ही पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला।


शांभवी ने बताया कि वह नियमित रूप से विद्यालय जाती थीं और प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। उनकी सफलता का मुख्य आधार अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प रहा।


भविष्य को लेकर शांभवी का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है, ताकि वह समाज और देश की सेवा कर सकें। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।