मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Feb-2026 10:05 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का फंदे से लटका शव उसके घर से बरामद किया है। मृतिका की पहचान गांव के राम अनुज चौधरी की पुत्रवधू और दरभंगा जेल के सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी (28) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में ससुराल पक्ष ने पुलिस की जानकारी देते हुए बताया है कि पति- पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को लेकर मृतिका ने अपने बच्चे को अपनी सास को सौप दिया और खुद फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। उधर मृतिका के बड़े भाई पटना स्थित अगमकुंआ थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण चौधरी ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन श्वेता की शादी 31 मई 2023 को हिंदू रीति के अनुसार एक्स्युवी कार व सामर्थ्य अनुसार नगद व अन्य सामान बतौर उपहार देकर शेरपुर निवासी राम अनुज चौधरी के पुत्र जो दरभंगा में सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी के साथ किया था।
उसके कुछ दिनों बाद से ही दहेज के रूप में मोटी राशि की मांग और एक फॉर्चूनर गाड़ी की मांग करने लगे और इसके लिए मेरी बहन के साथ अत्याचार भी पति सहित परिवार के लोग किया करते थे। जिसको लेकर कई बार पारिवारिक स्तर से समझौता भी हुआ। उधर बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर जब हम शेरपुर गांव आएं तो देखा की मेरी बहन की हत्या कर टांग दिया है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । वहीं मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या से संबंधित प्रतीत होता है। मृतिका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की स्वयं जाँच पड़ताल की व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है। जाँच और पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी आकर घटना से संबंधित नमूने अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।