ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को...

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में निजी शिक्षक और जमीन कारोबारी गणेश सहनी की 8 फरवरी को 13 गोलियों से हत्या हुई। पुलिस ने अंकित कुमार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की।

11-Feb-2026 10:42 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR:समस्तीपुर में 3 दिन पहले जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास निजी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या जमीन कारोबार में प्रतिद्वंद्वता के कारण हुई थी। इस मामले में पुलिस ने हलई थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश सहनी के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त किया है। 


एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गणेश सहनी निजी शिक्षण संस्थान के संचालन के साथ ही निर्माणाधीन 6 लेन के किनारे जमीन खरीद बिक्री का भी कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी बना रखी थी। जिस टीम में सुरेंद्र सहनी, फुलेंद्र सहनी, राजू साहनी के साथ ही अंकित कुमार राजीव एवं रणधीर राम भी शामिल थे। 


गणेश सहनी का फुलेंद्र सहनी और राजू से हुए विवाद के बाद गणेश सहनी ने अलग ग्रुप बनाकर कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान एक विवाद में फुलेंद्र जेल चले गए। इसी बीच पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान अंकित कुमार एवं रणधीर राम को कोर्ट में आने-जाने के दौरान जानकारी मिली कि गणेश सहनी इन दोनों की हत्या करने वाले हैं इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप अंकित कुमार अपने ग्रुप के उन साथियों के साथ साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया। 


घटना के दिन रणधीर राम एवं राजीव शिक्षक गणेश की रेकी कर अंकित आदि को सूचना दे रहे थे। एएसपी ने बतलाया कि दो-तीन दिन पूर्व भी गणेश सहनी के हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन वह निकल गए थे। एएसपी ने बतलाया कि इस ग्रुप द्वारा दो दिन बाद एक ग्रुप में शामिल जमीन कारोबारी की हत्या की जानी थी। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह हत्या टल गया है। 


एएसपी ने बतलाया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी है । उसके बयान के आधार पर हत्याकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। हथियार किस जगह से उपलब्ध कराया गया था इसके बारे में भी पता लगा लिया गया है। हथियार भी जल्द रिकवर किया जाएगा। ‌ एएसपी ने बतलाया कि घटनास्थल के आसपास जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा  है इस मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है। 


8 फरवरी को दिनदहाड़े की गई थी हत्या 

बता दें कि  गत 8 फरवरी को गणेश सहनी ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान दरजनिया पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़  फायरिंग की थी जिस कारण उनके शरीर में 13 गोली लगी थी। एक गोली उनकी बाइक में लगी थी पुलिस ने मौके से 14 खोखा भी बरामद किया था।