आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
18-Jun-2020 08:23 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी का कारण सलमान खान को मानते हुए राजपूत करनी सेना के सदस्यों ने सलमान खान का पोस्टर जलाया है। साथ ही सेना के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच हो।
राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर सलमान खान,कारण जौहर का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर करणी सेना के सदस्यों ने सलमान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए । सेना के सदस्यों ने इस मौके एलान किया कि सीतामढ़ी के किसी सिनेमा घर में सलमान खान,करण जौहर संजय लीला भंसाली ,एकता कपूर की फ़िल्म नहीं चलने देंगे।
आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किय़ा बल्कि उनका प्लांड मर्डर किया गया है। इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि भारत सरकार को खुद इस मामले में पहल करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहिए।