ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय पर पटना में एफआइआर, निवेशकों का फूटा...

सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय पर पटना में एफआइआर, निवेशकों का फूटा गुस्सा

03-Nov-2022 09:37 AM

PATNA: राजधानी पटना में निवेशकों ने सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने सहारा इंडिया में हज़ारों और लाखों रूपये को अधिक ब्‍याज पर जल्‍दी दोगुना करने के लिए जमा किया था। जब सहारा में उनकी अवधि पूरी हुई तो उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए। कंपनी को इसके लिए काफी फ़ज़ीहत भी झेलनी पड़ी लेकिन अब तक निवेशकों के रूपये फंसे हुए हैं।  




निवेशकों के 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा राशि कंपनी में जमा है लेकिन उनके रूपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। निवेशकों ने तंग आकर फुलवारीशरीफ थाना में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बड़ी संख्या में थाना पहुंच सहारा इंडिया के ग्राहक और अभिकर्ताओं ने कंपनी के प्रमुख सुब्रत राय, विपुल कुमार, केसरी किशोर और कविंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। 




मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि निवेशकों के साथ अभिकर्ता भी थाना पहुंचे थे। निवेशकों से लगभग 50 करोड़ से ज्यादा रूपये कंपनी में जमा करने के नाम पर लिए गए थे। 10 साल बीत जाने के बावजूद उनके रूपये फंसे हुए हैं।