ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Road Accident: बिहार में बेलगाम ट्रक का शिकार बना 20 वर्षीय छात्र, होनहार...

Road Accident: बिहार में बेलगाम ट्रक का शिकार बना 20 वर्षीय छात्र, होनहार की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

Road Accident: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र कौशल कुमार को कुचल दिया, मौके पर मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

02-Sep-2025 02:45 PM

By First Bihar

Road Accident: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बी.ए. सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई है। तेज रफ्तार एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। यह हादसा हरदिया चौक के पास हुआ है।


नयागांव थाना क्षेत्र के माथार दियारा निवासी राजेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार अपनी बाइक से बी.ए. सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने मंझौल जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कौशल की मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल के भाई राजेश कुमार ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। लेकन ट्रक चालक की लापरवाही ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां छीन ली है।


स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: हरेराम दास