ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / राबड़ी आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद...

राबड़ी आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद को टिकट नहीं दिये जाने की मांग

पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर सोनपुर से आए RJD कार्यकर्ताओं ने विधायक रामानुज प्रसाद के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अगली बार टिकट न देने की मांग की।

20-Aug-2025 09:10 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से आए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक रामानुज प्रसाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। राजद कार्यकर्ताओं ने सोनपुर के राजद विधायक रामानुज प्रसाद को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की मांग आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से की।


प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधायक रामानुज प्रसाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। खासकर मानसून के दौरान आई बाढ़ की स्थिति में उन्होंने एक बार भी लोगों से मिलने की जहमत नहीं उठाई, न ही किसी प्रकार की सहायता पहुंचाई। 


कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि विधायक के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है, और ऐसे जनविरोधी नेता को दोबारा टिकट देना आरजेडी के लिए नुकसानदेह होगा। वे चाहते हैं कि पार्टी किसी और योग्य उम्मीदवार को सोनपुर से मैदान में उतारे। कई कार्यकर्ता भाई सुरेंद्र यादव के समर्थक बताए जा रहे हैं, जिससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अंदरूनी गुटबाजी भी इस विरोध के पीछे एक कारण हो सकती है।


गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब विधायक रामानुज प्रसाद विवादों में आए हों। वर्ष 2023 में भी उन्होंने एक सार्वजनिक मंच से महागठबंधन सरकार के प्रति नाराजगी जताई थी। उस समय तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी यादव भी उस समय मंच पर मौजूद थे। उनके सामने रामानुज प्रसाद ने महागठबंध की सरकार को लेकर सवाल उठाये थे। चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व रामानुज प्रसाद के टिकट पर पुनर्विचार कर सकता है, क्योंकि लालू यादव परिवार के भीतर भी उनके कामकाज को लेकर असंतोष बताया जा रहा है।