मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Jan-2026 07:00 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के महिला कॉलेज परिसर में चहारदीवारी की घेराबंदी के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) संजीव सिंह पर पूर्व जिला पार्षद पीसी राय की बेटी तृषा राय को धक्का देने का आरोप लगा। घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई और मौके पर मौजूद महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
दरअसल, महिला कॉलेज प्रबंधन और पूर्व जिला पार्षद पीसी राय के बीच नाला और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के निपटारे और एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सीओ संजीव सिंह पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर पहुंचे थे। इस दौरान मजदूर चहारदीवारी की घेराबंदी का कार्य कर रहे थे। उसी समय तृषा राय मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थीं।
आरोप है कि वीडियो बनाने को लेकर सीओ और तृषा राय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान तृषा राय को धक्का लगने की बात कही जा रही है। घटना की खबर फैलते ही वहां मौजूद महिलाएं उग्र हो गईं और सीओ का विरोध करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जबकि पुलिस बीच-बचाव करती रही।
वहीं सीओ संजीव सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पूर्व जिला पार्षद द्वारा सरकारी जमीन पर जबरन रास्ता बना लिया गया था, जिसे खाली कराने का कोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ था। उन्होंने महिला के साथ अभद्रता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे कर उनके साथ बदतमीजी की गई। दूसरी ओर, तृषा राय ने कहा कि सीओ का रवैया शुरू से आक्रामक था और महिला पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।