ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो...

बिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगे

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सारण पहुंचे। सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा में घूम-घूमकर किया जनसंपर्क। मढ़ौरा में हुआ भव्य स्वागत, कहा—चुनाव के अंतिम दौर में फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल की बातें याद दिलाएंगे।

22-Oct-2025 06:44 PM

By First Bihar

SARAN: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत सारण पहुंचे। उन्होंने आज सारण के सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कई जगह स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे जन सुराज के समर्थन की अपील की।


इस दौरान सोनपुर के बजरंग चौक, नयागांव, परसा के दरियापुर और दारोगा राय चौक, अमनौर के सोन्हो चौक और बाजार के साथ ही मढ़ौरा में लोगों ने प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया। मढ़ौरा बाजार में प्रशांत किशोर के स्वागत में हजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल बरसा कर और ढोल-नगाड़े बजाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग जन सुराज के समर्थन में लिखे नारों वाली तख्तियां लिए भी खड़े रहे।


प्रशांत किशोर ने इस क्रम में भरपूरा बाजार और डुमरी के मंदिरों में भी दर्शन भी किया। पूरे विधि-विधान से पूजा कराई गई। उन्होंने आगे दारोगा राय चौक पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोग, खासकर युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। 


वहीं प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के लिए रोज ही माता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में फिर से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लेकर निकले हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तक एक बार फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल से जो कुछ समझा रहे हैं, लोगों को वो फिर से याद दिलाएंगे। वैसे जन सुराज जीतने जा रहा है।news imagenews imagenews imagenews image