मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Feb-2025 11:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
PM MODI IN BIHAR : पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूर्णिया और भागलपुर में में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता हवाई अड्डा पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन, उनकी यात्रा में पूर्णिया का बड़ा योगदान होगा।
पीएम मोदी पहले पूर्णिया ही आएंगे और यहां से वह भागलपुर के लिए रवाना होंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वह फिर पूर्णिया आएंगे। यहां से वापस दिल्ली रवाना होंगे। पूर्णिया में पीएम मोदी का कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन वह पूर्णिया आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से आ रहे हैं। भागलपुर में इस विमान के लैडिंग की व्यवस्था नहीं है।
भागलपुर में जो एयरपोर्ट है वह इस तरह के विमान की लैंडिंग के लिए तैयार नहीं हुआ है। पूर्णिया के चूनापुर में वायु सेना का एयरबेस है। इसलिए पीएम मोदी का विमान यहां लैंड करेगा। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से भागलपुर रवाना होंगे। पूर्णिया और भागलपुर में में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता हवाई अड्डा पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर भागलपुर और पूर्णिया जिला प्रशासन की ओर सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।