ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / bihar / PK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य...

PK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं

प्रशांत किशोर ने वैशाली जिले के राघोपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तेजस्वी यादव के क्षेत्र में उन्होंने जनता से मुलाकात की और इलाके की समस्याएं सुनीं। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

11-Oct-2025 07:03 PM

By First Bihar

VAISHALI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा पहुंचे। राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में उन्होंने कई जगह घूम-घूमकर आम लोगों खासकर महिलाओं से बात की। उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान महिलाओं ने इलाके में स्कूल न होने, अस्पताल न होने की शिकायतें की। कहा कि बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं हो रही है। परिवार में किसी सदस्य के बीमार पड़ने पर इलाज के लिए पटना जाना पड़ता है। 


प्रशांत किशोर ने राघोपुर के रुस्तमपुर चौक, कबीर चौक, पहाड़पुर और प्रखंड कार्यालय के इलाकों में जाकर लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें इलाके में समस्याओं के अंबार के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि गंगा दियारा का यह इलाका करीब करीब साल भर पानी में डूबा रहता है। लेकिन यहां के विधायक तेजस्वी यादव कभी हमलोगों से मिलने, हमारी समस्याओं को देखने नहीं आते हैं। 


इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी में यह नियम लागू किया गया है कि आपके क्षेत्र की जनता अगर चाहेगी तभी आप उम्मीदवार होंगे। इसलिए हम आज राघोपुर आए हैं यह देखने कि यहां की जनता किसे देखना चाहती है। अब पार्टी की मीटिंग में अगले दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि राघोपुर से कौन उम्मीदवार होगा।


उन्होंने इस दौरान राघोपुर प्रखंड कार्यालय के पास माता महारानी मंदिर में भी दर्शन किए। पूरे विधिविधान से पूजा की। उन्हें लड्डू से तौला भी गया। जन सुराज कार्यकताओं ने भव्य तरीके से पूरे उत्साह में ढोल-नगाड़े बजाकर और जेसीबी से फूल बरसाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया।news imagenews imagenews image

news image