ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Patna News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, स्थानीय लोगों में...

Patna News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है, जहां खुले नाले में गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से स्थानिय लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

11-Jun-2025 09:04 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब खुले नाले में गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को पटना शहर के सैदपुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, सरगम कम्युनिटी हॉल के पास शाहगंज नहर रोड पर हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नाले के पास से गुजर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे नाले में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को नाले में गिरते देखा, तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई।


स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।


इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला काफी समय से खुला हुआ है और इस रास्ते से रोज़ाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। बारिश या कम रोशनी में यह नाला और भी खतरनाक हो जाता है। लोगों ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जल्द से जल्द नाले को ढंकने की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो इस युवक की जान बच सकती थी।


थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि घटना के और स्पष्ट कारणों का पता चल सके। युवक की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।