मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Feb-2026 05:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल विश्वविद्यालय की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि एक छात्र का भविष्य भी संकट में डाल दिया है। एमए परीक्षा देने जा रहे छात्र के एडमिट कार्ड में गंभीर त्रुटि पाई गई है।
छात्र का नाम जाबिर अंसारी है, लेकिन एडमिट कार्ड में उसका नाम “जाबिर अनाड़ी” दर्ज कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि कार्ड पर उसकी अपनी तस्वीर के बजाय एक लड़की की फोटो लगा दी गई है। परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली है, लेकिन अब तक इस गलती को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जाबिर अंसारी एमए (उर्दू) के छात्र हैं। बुधवार को वह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में एडमिट कार्ड में सुधार के लिए भटकते नजर आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। छात्र को डर है कि इस त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड के कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका जा सकता है। यहां तक कि अगर किसी तरह प्रवेश मिल भी गया, तो जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
जाबिर अंसारी अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय स्तर पर इसे कंप्यूटर ऑपरेटर की त्रुटि बताया जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने बड़े शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार की गंभीर लापरवाही कैसे हो सकती है। फिलहाल, छात्र न्याय और त्वरित सुधार की उम्मीद में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।