बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान
18-Feb-2025 07:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में पिछले चार दशक से उपेक्षित पड़े महत्वपूर्ण एयरपोर्ट का कायाकल्प होने जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इस एयरपोर्ट के लिए अंचल कार्यालय ने स्थल निरीक्षण करने और भूमि पैमाइस के बाद अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का नक्शा तैयार कर उसे जिला प्रशासन को सौंपने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इश अहम एयरपोर्ट के दिन बदल जाएंगे।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडो-नेपाल बोर्डर पर रक्सौल में बने अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाले एयरपोर्ट की। करीब तीन सौ एकड़ जमीन में बनने वाले इस एयरपोर्ट के लिए जांच के बाद अंचल कार्यालय ने रनवे और एयरपोर्ट के लिए जमीन का नक्शा तैयार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मार्च महीने में इस एयरपोर्ट के जीर्णोद्धार आदि कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए काम में तेजी लाई जा रही है।
अधिकारी लगातार एयरपोर्ट के कार्यों की मॉनेटरिंग कर रहे हैं और समीक्षा रिपोर्ट को जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम चार महीना पहले ही भूमि का चयन करने के लिए पहुंची थी। इसके बाद तीन सदस्यीय इंजीनियरों की टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है। केंद्र और राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जमीन चिन्हित कर दाखिल खारिज और सीमांकन का काम शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महत्व का यह एयरपोर्ट करीब चार दशक से उपेक्षित था लेकिन अब रक्सौल एयरपोर्ट की तस्वीर बदलने वाली है। भारत सरकार ने देशभर के 100 एयरपोर्च को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें बिहार के दो एयरपोर्ट शामिल हैं। इनमें से एक रक्सौल एयरपोर्ट भी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरह ही इस एयरपोर्ट को लुक दिया जाएगा। साल 2026 के अंत तक इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की संभावना है।