बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
21-Feb-2025 07:16 AM
By First Bihar
PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लिस्ट में यदि आपका नाम भी शामिल नहीं है या फिर आपका नाम छूट गया है तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रतीक्षा सूची (PM Awas Yojana Waiting List) से छूटे योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण आवास ऐप प्लस (PM Awas Yojana Survey App) के माध्यम से 10 जनवरी से चल रहा है और यह 31 मार्च तक चलेगा।
जानकारी के अनुसार, आवास ऐप प्लस (PM Awas Yojana Survey App) ऐसे में जो भी योग्य व्यक्ति हैं जिनका नाम छूट गया है वह आवास प्लस सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी के बहकावे में नहीं आएं। यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। निर्धारित मापदंडों के आधार पर इसमें नाम शामिल किया जाता है।
वहीं,आप इसको लेकर विशेष जानकारी के लिए अपने प्रखंड के बीडीओ या पंचायत स्तरीय कर्मी से संपर्क कर सकते हैं। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर ग्रामीण आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक को दी गई है। जिन पंचायतों में ये दोनों कार्यरत नहीं हैं, वहां जिला प्रशासन पंचायत सचिव के माध्यम से यह कार्य करा रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि सर्वेक्षण के क्रम में कोई अवैध राशि की मांग करता है तो निगरानी विभाग के टेलीफोन नंबर- 0612-2215344, टोल फ्री नंबर- 1064 या मोबाइल नंबर- 7765953261 पर शिकायत की जा सकती है।
योजना के लिए ऐसे लोग नहीं हैं पात्र:
जिनका पक्का मकान हो।
जिनके पास तीन पहिया-चार पहिया वाहन हो।
मशीनी तिपहिया-चाैपहिया कृषि उपकरण हो।
50 हजार या इससे अधिक ऋण सीमा का किसान क्रेडिट कार्ड
जिस परिवार के कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो
सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार
वे परिवार जिनका कोई सदस्य 15 हजार से अधिक प्रति माह कमा रहा हो
आयकर देनेवाले परिवार
व्यवसाय कर देनेवाले परिवार
वे परिवार जिनके पास ढाइ एकड़ सिंचित भूमि हो।
जिनके पास पांच एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि हो।