बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
20-Feb-2025 03:14 PM
By First Bihar
Traffic Challan : बिहार में ट्रैफिक नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। ऐसे में पटना की तर्ज पर अब सभी प्रमुख शहरों में पुलिसकर्मी कैमरे की निगरानी में ई-चालान काटेंगे। इसके लिए एक हजार बॉडी वॉर्न कैमरों की खरीद की जाएगी। बॉडी वॉर्न कैमरों से यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी और ई-चालान जारी किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य ई-चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
दरअसल, यातायात नियमों के उल्लंघन पर पटना की तर्ज पर सभी प्रमुख शहरों में पुलिसकर्मी कैमरे की निगरानी में ई-चालान काटेंगे। रेलवे सुरक्षा में भी बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एक हजार बॉडी वॉर्न कैमरों की खरीद की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस पर करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
मालूम हो कि वर्तमान में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को करीब 500 बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए हैं। एक हजार नए बॉडी वॉर्न कैमरे आ जाने के बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस दिखेंगे। यातायात अनुपालन में लगे पुलिसकर्मी व पदाधिकारी अपनी वर्दी पर बॉडी वार्न कैमरे लगाकर ड्यूटी करेंगे। इसके बाद अगर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) से ई-चालान निर्गत करेंगे।
इधर, बॉडी वॉर्न कैमरे देने का उद्देश्य ई-चालान निर्गत करने की व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। अकसर लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर भयादोहन कर चालान करने का आरोप लगाते हैं। ऐसे में बॉडी वॉर्न कैमरे से चालान प्रक्रिया की पूरी रिकॉर्डिंग हो सकेगी। अगर कोई व्यक्ति पुलिस की बदसलूकी या अवैध वसूली की शिकायत करता है और उस दौरान पुलिसकर्मी का बॉडी वॉर्न कैमरा बंद पाया जाता है, तो पुलिसकर्मी को दोषी मानकर कार्रवाई भी की जाएगी।