ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Government : HRMS पोर्टल पर मिलेगा गाड़ी और घर का लोन, नीतीश...

Bihar Government : HRMS पोर्टल पर मिलेगा गाड़ी और घर का लोन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Government : बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारी एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होम लोन कंप्यूटर लोन कार-बाइक लोन ले सकेंगे।

01-Feb-2025 09:31 AM

By First Bihar

Bihar Government : बिहार में लोन लेकर घर और गाड़ी खरीदन वाले सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारी एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होम लोन कंप्यूटर लोन कार-बाइक लोन ले सकेंगे। इस व्यवस्था में बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारी भी शामिल हैं। 


वहीं, कर्मी जिस भी प्रकार का ऋण प्राप्त करना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऋण की वसूली भी ऑनलाइन ही होगी। सरकार ने राज्य कर्मियों को दिए जाने वाले ऋण की व्यवस्था को लागू करने के लिए ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) पोर्टल पर लोन-रिकवरी मॉड्यूल विकसित कर लिया है। यह मॉड्यूल 2025-26 से काम करेगा। मॉड्यूल सही प्रकार से काम करे इसके लिए बकायदा कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।


इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के विशेष कार्य पदाधिकारी ने सरकार के निर्णय के संबंध में सभी विभागों के विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव के साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक पत्र भेजा है। जिसमें जानकारी दी गई है कि मानव संसाधन प्रणाली (एचआरएमएस) परियोजना के अंतर्गत ऑनलाइन लोन और रिकवरी का मॉड्यूल विकसित किया गया है। कर्मी जिस भी प्रकार का ऋण प्राप्त करना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऋण की वसूली भी ऑनलाइन ही होगी।


इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह मॉड्यूल सही प्रकार से काम करे इसके लिए ऋण अग्रिम स्वीकृति-वसूली कर्मियों का प्रशिक्षण अनिवार्य है। यह कर्मी अपने कार्यालय के अन्य कर्मियों के लिए मास्टर ट्रेनर के साथ सहयोगी का भी काम कर सकेंगे। इसके लिए इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जो चार फरवरी से सात फरवरी तक चलेगी। स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण में सूचना प्रवैधिकी प्रबंधक तथा सहायक एचआएमएस नोडल पदाधिकारी निश्चित रूप से भाग लेंगे। प्रशिक्षण सत्र का बकायदा शेड्यूल भी जारी किया गया है।