बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
29-Mar-2025 01:25 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Expressway In Bihar: बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज है। पटना से मोकामा के बीच सफर अब बेहद आसान और तेज हो गया है। बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे को शुक्रवार से यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे पटना से मोकामा का सफर, जो पहले ढाई से तीन घंटे का था, अब मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
इस हाईवे के खुलने से बख्तियारपुर से मोकामा के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर सिर्फ 30 मिनट रह गया है। हालांकि, बख्तियारपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का एक हिस्सा अभी अधूरा है, जिसके चलते लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर टू-लेन आवागमन किया जा रहा है। इस हाईवे का सीधा लाभ न सिर्फ पटना और मोकामा के यात्रियों को मिलेगा, बल्कि लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, शेखपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जिलों के लोगों के लिए भी यात्रा आसान होगी।
इसके अलावा, असम के गुवाहाटी और पड़ोसी देश भूटान तक जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह हाईवे बेहद फायदेमंद रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मोकामा से पटना की ओर जाने वालों को बख्तियारपुर के पास अस्थायी डायवर्जन का इस्तेमाल करना होगा। आरओबी का कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।