ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन...

Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर

Patna Metro: पटना मेट्रो का सबसे लंबा भूमिगत स्टेशन चिड़ियाघर के पास बन रहा है, जिसकी गहराई 17 मीटर और लंबाई 355 मीटर होगी. इसमें क्रॉसओवर ट्रैक की सुविधा होगी और अनुमान है कि रोजाना 1.41 लाख यात्री यहां से सफर करेंगे.

16-Jun-2025 05:54 PM

By FIRST BIHAR

Patna Metro: पटना मेट्रो परियोजना के तहत राजधानी को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। आगामी 15 अगस्त को इसके एक फेज के उद्घाटन की तिथि पहले से निर्धारित है। निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है और एक के बाद एक अहम अपडेट सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, पटना जू के पास सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है।


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, यह स्टेशन जमीन से लगभग 17 मीटर नीचे और 355 मीटर लंबा होगा। इसकी इतनी लंबाई इसलिए होगी क्योंकि यहां ट्रेन के ट्रैक को बदलने के लिए क्रॉसओवर ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। यही कारण है कि यह पटना मेट्रो का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन होगा।


यह स्टेशन दो मंजिला डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। पहली मंजिल पर यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य सुविधाएं होंगी। वहीं दूसरी मंजिल पर प्लेटफॉर्म होंगे, जहां से यात्री अप और डाउन दोनों लाइन की मेट्रो ट्रेनें पकड़ सकेंगे। स्टेशन को रोजाना लगभग 1.41 लाख यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 


यहां 6 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट लगाए जा रहे हैं। स्टेशन में दो प्रवेश द्वार होंगे। पहला नेहरू पथ पर चिड़ियाघर के गेट नंबर 1 के पास और दूसरा सड़क की दूसरी ओर होगा। इसके अलावा स्टेशन के भीतर एक अंडरपास भी बनाया जाएगा, जिससे यात्री आसानी से दोनों प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे।


स्टेशन की बढ़ी हुई लंबाई की वजह भी क्रॉसओवर ट्रैक है। इसका लाभ यह होगा कि अगर किसी तकनीकी कारण से एक लाइन पर सेवा बाधित होती है, तो मेट्रो को दूसरी लाइन पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। चूंकि इस क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई ज्यादा है, इसलिए इस निर्माण के लिए यह स्थान बेहतर माना गया है।