ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / Patna News: चुनाव से पहले पटना को एक और सौगात, सीएम नीतीश ने...

Patna News: चुनाव से पहले पटना को एक और सौगात, सीएम नीतीश ने मीठापुर-महुली एलिवेटड रोड का किया उद्घाटन

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना को मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात दी है। 1400 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क राजधानी के दक्षिणी हिस्सों में यातायात को सुगम बनाएगी और जाम से राहत दिलाएगी।

16-Jun-2025 11:52 AM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पटना के लोगों को एक और बड़ी सौगात दे दी है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने पटना के अशोक राजपथ पर बने डबल डेकर पुल की सौगात दी थी। अब सीएम ने मीठापुर-महुली एलिवेटड सड़क का उद्घाटन कर उसे जनता को सौंप दिया है। इस सड़क के उद्घाटन के बाद पटना शहर को जाम से निजात दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी।


इस एलिवेटेड सड़क के निर्माण की लागत 14 सौ करोड़ रुपे है। पटना शहर में मीठापुर से महुली तक नव निर्मित सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस सड़क के शुरू हो जाने से दक्षिण बिहार के कई जिलों जैसे जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया तक आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।


यह सड़क मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के अंतर्गत बन रही एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क का एक हिस्सा है, जो भूपतिपुर से पुनपुन (NH-22) तक फैली हुई है। इसके चालू होने से रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और लोगों का कीमती समय भी बचेगा।


परियोजना के पहले फेज में सिपारा से महुली तक की एलिवेटेड रोड पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। इस रूट पर सफर करने के लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से वाहन चढ़ाए जा सकेंगे। इस सड़क के चालू होने से सिपारा से महुली की दूरी मात्र 5 से 6 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि अभी इसमें काफी समय और मेहनत लगती है।


उद्घाटन के मौके पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि पटना से पुनपुन पहुंचने में पहले जहां एक घंटे लगते थे, अब महा जे 15 मिनट में लोग पुनपुन पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब जहानाबाद, पुनपुन, गया जाने में लोगों को सहूलियत होगी और जाम से छुटकारा मिलेगा।

रिपोर्ट- प्रेम कुमार, पटना