मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Feb-2026 09:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के जेपी गंगा पथ को लोग मरीन ड्राइव के नाम से जानते हैं, पहले लोग यहां घूमने आते थे और सड़क किनारे लगी दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखते थे। लेकिन अब जेपी गंगा पथ के किनारे अनियमित रूप से लगने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गयी है। इन्हें व्यवस्थित करने के लिए अब दीघा गोलंबर के पास नया वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। जो दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
पटना नगर निगम के अनुसार दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन में फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जहां वेंडरों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा, वहीं जेपी गंगा पथ पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि शहर में करीब तीन दर्जन वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना है।
इसी क्रम में मरीन ड्राइव के वेंडरों के पुनर्वास के लिए दीघा गोलंबर से सूर्य मंदिर जाने वाली सड़क को चिह्नित किया गया है। इसे लेकर स्थल निरीक्षण भी की जा चुकी है। योजना के तहत पहले सड़क निर्माण और नाले को ढंकने का कार्य होगा, इसके बाद खटाल और अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अस्थायी रूप से दुकानदारों को शिफ्ट करने में एक से दो माह का समय लग सकता है।
वर्तमान में जेपी गंगा पथ पर सड़क किनारे वेंडिंग के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नया वेंडिंग जोन बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है। वही दूसरी ओर मरीन ड्राइव दुकानदार संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।
फुथपाथी दुकानदारों का कहना है कि 3 महीने पहले यह आश्वासन देकर उन्हें हटाया गया था कि 14 जनवरी तक स्थायी काउंटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक किसी तरह की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। फिलहाल वे गंगा किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगा रहे हैं, लेकिन वहां कस्टमर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे दुकानदारों को भारी समस्या हो रही है। दुकानदारों की नजर अब पटना नगर निगम के अधिकारियों पर टिकी हुई है।