मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-May-2023 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के जककनपुर थाने में अचानक आग लग गई. जहां देखते ही देखते कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई. इस घटना सूचना के मिलते ही चार दमकल की गाड़ियों घटना स्थल पर पहुंच आग पर पूरी तरह से काबू पाया.
पुलिस द्वारा कार्रवाई में जब्त की गई गाड़ियों में अचानक आग लग गई. गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. जहां तीन गाड़ियों में आग लगी, वही दमकल की गाड़ियों लगी आग पर 15 मिनट की मशक्कत के बाद काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग की इस अगलगी में दो चार पहिया वाहन सहित एक जब्त की गई बस भी जलकर राख हो गई है.
आपको बता दें हाई कोर्ट ने अप्रैल 2022 में थानों में जब्त पड़ी गाड़ियों को किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने के आदेश जारी किए थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पटना में पुलिस के वरीय अधिकारियों के आदेश पर थानों में पड़ी गाड़ियों को हटाकर गंगा किनारे लगा दिया गया था. फिर कुछ महीने बाद फिर से पटना के सभी थानों में जब्त वाहनों का अंबार लग गया.