मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Apr-2021 10:51 AM
PATNA: रामकृष्ण नगर के मधुबनी कॉलोनी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। घर में बीमार पिता से लिपट कर छह साल की बेटी पूरी रात सोई रही लेकिन उसे पता तक नहीं चला कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं है। इस बात से बेखबर बच्ची भूख लगने के बाद सुबह उठकर बिस्कुट खाया और फिर मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने लगी तभी बच्ची के पिता के दोस्त ने हाल समाचार लेने के लिए वीडियो कॉलिंग की तब बच्ची ने बताया कि पापा सोए हुए है उठ नहीं रहे हैं। तभी वीडियो कॉलिंग करने वाले साथी ने मोबाइल का स्क्रीन पापा के सामने करने को कहा तो बेटी मोबाइल पापा के पास ले गयी लेकिन जब कोई हरकत ना होता दिखा तब मृतक के साथी ने कोविड हेल्पलाइन को फोन लगा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मानकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। बच्ची को मां की अनुपस्थिति में फिलहाल मकान मालिक को सौंप दिया गया है। बच्ची की भी कोरोना जांच करायी जाएगी। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। मृतक के अंतिम संस्कार में मकान मालिक भी घाट पर गये थे। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभात की मौत मंगलवार की रात ही हो गयी थी लेकिन इस बात से बच्ची बेखबर थी और रातभर अपने पिता से लिपट कर सोती रही। उसे जरा भी एहसास नहीं हुआ की उनके पिता उसे छोड़ गये हैं।
बताया जाता है कि मृतक नालंदा के इस्लामपुर के रहने वाले थे जिनकी पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई। प्रथमदृष्टया कोरोना से मौत होना कारण बताया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभात कुमार रामकृष्ण नगर के रोड नंबर 5 में मनोहर के मकान में किरायेदार थे। पटना जंक्शन पर हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने मायके बिहटा में रहती है। पत्नी की प्रभात से अनबन चल रही थी। प्रभात अपनी छह साल की बेटी के साथ रहते थे। तीन दिन पहले जब वह दुकान पर नहीं आए तो उनके मित्र राजेश ने उन्हें फोन किया। प्रभात ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बुखार है और सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। इस पर दोस्त ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।