ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / pashchim-champaran-news / वाल्मीकिनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑटो ने ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, 4...

वाल्मीकिनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑटो ने ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

बताया जाता है कि ट्रॉली सड़क किनारे लगी हुई थी तभी अनियंत्रित ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पू चालक सहित 4 की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

21-Mar-2025 09:30 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में तेज गति से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर सहित 4 लोगों की जान चली गयी। 


घटना वाल्मीकिनगर के भेरियारी कंपार्ट के पास की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि भेरियारी निवासी राजेश कुशवाहा परिवार के साथ हरनाटांड में डॉक्टर से इलाज करा अपने घर लौट रहे थे। ट्रॉली भेरियारी कंपार्ट के पास खड़ी थी तभी बेलगाम ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आनन-फानन में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की महिला और बच्चे भी शामिल हैं। वही कुछ घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


सूचना पर तत्काल पहुंची 112 की टीम ने पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी घायलों को उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया इस घटना में प्रियंका देवी पति राकेश कुशवाहा ,अमीन महतो थारू टोला निवासी ड्राइवर, रामेश्वर कुशवाहा और दिव्यांशु 7 वर्ष की मौत घटनास्थल पर हो गई ।जबकि  जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें बेहतर उपचार के लिए प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।