पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
04-Jan-2026 04:53 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar School News: बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। जिसको देखते हुए विभिन्न जिलों में 8वीं तक के कक्षाएं बंद करने का फैसला जिला प्रशासन की तरफ से लिया जा रहा है। इसी बीच गोपालगंज में भी जिला प्रशासन ने 7 जनवरी तक 8वीं तक की सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां आगामी 7 जनवरी 2026 तक बंद करने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है।
इस आदेश के अनुसार जिला अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियां 5 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक पुनः बंद रहेंगे। साथ ही आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच ही किया जाएगा।
बता दें कि कि जिलाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 8 वीं कक्षा तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों 28 दिसंबर तक पूर्व में प्रतिबंध लगाया गया था। यह आदेश बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। हालांकि, बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित की जा रही विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गई हैं, ताकि छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
साथ ही सभी विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, उन्हें पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर ही रखने तथा ठंड से बचाव संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की है।