मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jan-2026 10:40 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार की लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर उत्तराखंड के मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू बूरे फंस गये हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट ने साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिसके बाद मंत्री पति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले पर अब 26 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने उत्तराखंड की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीते दिनों मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। जिले लेकर कोर्ट में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। आज इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मंत्री पति गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी किया गया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
बता दें कि वकील सुधीर कुमार ओझा ने एडीजे प्रथम की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया है। इसमें गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। वकील ओझा ने अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।
परिवादी सुधीर ओझा की शिकायत के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से संबंधित है। आरोप है कि 2 और 3 जनवरी 2026 को गिरधारी लाल साहू ने इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान प्रसारित किया। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं।
परिवादी का तर्क है कि यह बयान न केवल बिहार की बेटियों का अपमान है, बल्कि समस्त स्त्री समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। इस टिप्पणी से राज्य की छवि धूमिल होने और लोगों की भावनाओं को आहत होने का आरोप है।वकील सुधीर कुमार कहा है कि मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अब उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। आगे की सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
