ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: सैनिकों की समस्या का चुटकियों में होगा निपटारा, PHQ के निर्देश...

Bihar News: सैनिकों की समस्या का चुटकियों में होगा निपटारा, PHQ के निर्देश पर मुंगेर पुलिस ने कर दिया यह जरूरी काम

Bihar News: बिहार के मुंगेर में सैनिकों की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है. जिसका उद्घाटन एसपी ने किया. अब हेल्प डेस्क के जरिए देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की समस्या का तुरंत निपटारा किया जाएगा.

14-Jan-2025 04:20 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में पुलिस कार्यालयों में सैनिक हेल्प डेस्क स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर के पुलिस कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क का एसपी ने उद्घाटन किया। हेल्प डेस्क पर सैनिकों की समस्या का समाधान किया जाएगा।


दरअसल, देश के सैनिक बॉर्डर पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सीमा पर तैनाती के दौरान घरेलू जिम्मेवारियों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करते है। उनकी अधिकांश समस्या कानून व्यवस्था एवं भूमि विवाद से संबंधित या परिवार की सुरक्षा को ले कर रहता है। जिसको लेकर एक सैनिक सीमा पर रहते हुए चिंतित रहता है। 


बिहार पुलिस मुख्यालय इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन करने का निर्देश दिया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में मुंगेर जिला अंतर्गत सैनिक हेल्प डेस्क का गठन एसपी कार्यालय में किया गया है, जिसका मकर संक्रांति के मौके पर एसपी ने किया।


एसपी ने बताया कि सेवारत / सेवानिवृत सैनिकों की समस्या का समाधान के लिए मुंगेर जिला अंतर्गत प्रत्येक गुरूवार को समय- 1 बजे से 2 बजे तक सैनिक बंधु द्वारा बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक के दौरान सैनिकों की समस्या निवारण की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। सैनिक अपनी समस्या ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।