ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / गंगा नदी में मछुआरों को मछली मारने से रोके जाने पर मुंगेर एसपी...

गंगा नदी में मछुआरों को मछली मारने से रोके जाने पर मुंगेर एसपी से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गंगा में मछली पकड़ने से रोके जाने और दबंगों की धमकी से परेशान मछुआरों को लेकर वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी ने मुंगेर एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।

21-Jan-2026 04:12 PM

By First Bihar

MUNGER: गंगा में मछली मारने से रोके जा रहे मछुआरों के दर्द को लेकर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी मुंगेर पहुंचे। दबंगों द्वारा मछुआरों को गंगा में मछली नहीं मारने देने और उनसे अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मुकेश साहनी ने मुंगेर एसपी से मुलाकात की। 


उन्होंने एसपी को आवेदन देकर मछुआरों को सुरक्षा देने और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुकेश साहनी ने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक, जिनकी दिल्ली तक पहुंच है, मछुआरों की समस्याएं नहीं सुनते, इसी कारण उन्हें खुद मुंगेर आकर एसपी से गुहार लगानी पड़ी।


अपने एक दिवसीय दौरे पर वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा में मछली मारने वाले मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पहले ही गंगा नदी को मछुआरों के लिए मुक्त घोषित किया गया है, ताकि वे मछली पकड़कर अपनी आजीविका चला सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।


मछुआरों का आरोप है कि बिहार के कई जिलों में दबंगों द्वारा अवैध रूप से गंगा में मछली मारी जा रही है और मछुआरों को मछली पकड़ने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें डराया-धमकाया जाता है और मछली मारने के बदले हफ्ता वसूली भी की जा रही है। मुंगेर के हेमजापुर इलाके में भी हाल के दिनों में ऐसे ही मामले सामने आए हैं।


इन समस्याओं को लेकर मुकेश साहनी मुंगेर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कहा कि “लालू जी के शासनकाल में गंगा को मछुआरों के लिए फ्री किया गया था, ताकि मछुआरा समाज अपनी रोजी-रोटी चला सके। लेकिन आज कुछ नेताओं के संरक्षण में अवैध रूप से गंगा नदी मे मछली मारी जा रही है।


वहीं इस मामले पर मुंगेर एसपी ने बताया कि पुलिस को पूरे मामले की जानकारी है। घटना स्थल पर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मछुआरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा कई प्रिवेंटिव एक्शन लिए गए हैं।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट