मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-May-2023 10:45 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में MBA की छात्रा गायब हो गई, जिसे खोजने के लिए पुलिस ने मादापुर चौबे और अहियारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. जहां से पुलिस ने एक एक महिला को हिरासत में लिया है. दोनों जगह से गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर सदर, नगर, मिठनपुर, महिला और क्यूआरटी में नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली नाका के पास एक दो मंजिला भवन में छापेमारी की गयी. जहां से तीसरी महिला को हिरासत में लिया गया.
मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में ली वह शराब के नशे में मिली. फिलहाल तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा होगा.
सदर थाना के रिकॉर्ड के अनुसार, इसी एरिया में रहने वाली युवती अपने ननिहाल से भगवानपुर चौक स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज के लिए घर से निकली थी. देर शाम जब वो अपने ननिहाल नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. उसका कोई सुराग नहीं मिला तो युवती के नाना ने 12 दिसंबर को अहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था. युवती 11 दिसंबा 2022 को कॉलेज नहीं आयी थी.