ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / महिलाओं की लड़ाई में मिर्च पावडर से हमला; चार की तबीयत बिगड़ी, पांच...

महिलाओं की लड़ाई में मिर्च पावडर से हमला; चार की तबीयत बिगड़ी, पांच अरेस्ट

28-Jun-2020 12:51 PM

By Prashant

DARBHANGA: कभी हमने फिल्मी पर्दे पर देखा कि 'मिर्च मसाला' में महिलाएं किस तरह से अपनी रक्षा के लिए सूबेदार के खिलाफ मिर्च पावडर का इस्तेमाल करती हैं। दरभंगा में ये सीन रियल में देखने को मिला है हालांकि महिलाओं ने यहां अपनी बचाव में नहीं बल्कि लड़ाई-झगड़े में इसका इस्तेमाल किया है। मिर्च पावडर से हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है।  मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है।


जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी गांव के महतो टोला में दो पक्षों में हिसक झड़प हो गई। इस दौरान मिर्च पाउडर से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । इसमें सुरेश महतो, रामबाबू महतो, ममता देवी, पुतुल देवी व मुकेश महतो शामिल हैं। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने पकड़े गए सभी पांच लोगों को जेल भेज दिया।घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दोनों तरफ के 15 लोगों को आरोपित किया गया है। 


सुरेश महतो की पत्नी ममता देवी ने सुंदरी देवी, दिनेश महतो, सुरेश महतो, रामबाबू महतो, श्याम महतो, सत्यनारायण महतो, कौशल्या देवी, चांदनी देवी को आरोपित कर हरवे-हथियार से लैश होकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपितों ने उनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर फेंककर जख्मी कर दिया। घर में रखे जेवर, नकदी सहित हजारों के कीमती सामान ले गए और उन्हें हमले में अर्धनग्न कर दिया गया।


इधर, जख्मी सुरेश महतो ने ममता देवी, पुकार महतो, सुरेश महतो, रमेश महतो, पप्पू महतो, संजय महतो,मुकेश महतो, पुतुल देवी को आरोपित कर रॉड से जानलेवा हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घर से 40 हजार नकदी, जेवर, मंहगे कपड़े लूटने की बात कही है। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि दोनों तरफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।