ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar / BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अधेड़ की गोली मार...

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अधेड़ की गोली मार हत्या, अपराधी हुए फरार

BIHAR CRIME : कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव में बीती रात राधेश्याम मंडल को खेत के बासा में सोते समय अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

10-Jan-2025 03:25 PM

By First Bihar

bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकलकर सामने आ रहा है। जहां गोली मारकर एक अधेड़ कि हत्या कर दी गयी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद पुलिस मामले कि जांच में लगी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव में एक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली लगने के बाद यह अधेड़ की हालत काफी हो गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया और इसका उनका इलाज भागलपुर में किया गया। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। 


मृतक की पहचान राधेश्याम मंडल के रूप में हुई है। इनको खेत के बासा में सोते समय अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुर्सेला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया।  


इधर, परिजनों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कटिहार पुलिस लगातार दियारा क्षेत्रों में अभियान चला रही है, फिर भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 12 घंटों में अपराधियों ने कटिहार के बरारी और कुरसेला थाना क्षेत्रों में दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए हैं।