Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
08-Apr-2025 03:58 PM
By SONU
Bihar News: कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान तेजा टोला निवासी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और बाइक सवार को सामने से कुचलता हुआ निकल गया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से में सड़क जाम कर दिया।
लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम की वजह से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।