ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार...

कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को हथियार, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

13-Jan-2026 10:07 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार जिले के कदवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि सोमवार को दिन के करीब दो बजे गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कचौड़ा पूल के पास एक झोपड़ी में इकट्ठा होकर बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने का योजना बना रहा था। सूचना मिलते हीं सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दलबल के साथ कचौड़ा पूल के पास पहुंचे तो पुलिस वाहन को सभी इधर-उधर भागने लगा।


लेकिन एक व्यक्ति वहीं झोपड़ी में घुसकर अपने कमर के हथियार निकाल कर चौकी में रखे पुआल में छिपा दिया, तभी पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया। तभी वहां से भाग रहे बाकी अपराधी को भी पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। अपराध की घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद किया गया है। 


अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाने वालों में परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी मो० एहसान के 19 वर्षीय पुत्र मो० फुरकान, परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी रतन शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार, परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 3 रानिकोला ग्राम निवासी अशोक मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार, गेठौरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व० माजिद अली के 46 वर्षीय पुत्र अनारूल हक एवं चौनी ग्राम निवासी मो० सत्तर के 24 वर्षीय पुत्र मो० मुंतसिर शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।