ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / कई जिलों के डीईओ और डीपीओ पर केस होगा, गेस्ट टीचर्स को ज्यादा...

कई जिलों के डीईओ और डीपीओ पर केस होगा, गेस्ट टीचर्स को ज्यादा भुगतान का मामला

10-Feb-2021 07:50 AM

PATNA : राज्य के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों यानी गेस्ट फैकेल्टी को अधिक पारिश्रमिक भुगतान करने के मामले में कई जिलों के डीएम और डीपीओ पर केस दर्ज किया जाएगा. राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित पारिश्रमिक पर सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों को अधिक पारिश्रमिक भुगतान करने वाले जिलों के डीईओ और डीपीओ पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है.

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने  प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को एक पत्र भेजा है. निदेशक की तरफ से यह कहा गया है कि मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण की रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि यहां अतिथि शिक्षकों को अधिक पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है. विभाग ने आदेश दिया है कि इन अधिकारियों से अधिक भुगतान की राशि वसूल कर सरकार के खजाने में जमा कराई जाए.

जिन जिलों में अतिथि शिक्षकों को अधिक पारिश्रमिक भुगतान किया गया है उन जिलों के डीईओ और माध्यमिक का प्रभार देख रहे डीपीओ के ऊपर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा. सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और शिक्षा विधायक ने लगातार इस बात की समीक्षा की है कि किस जिले में अतिथि शिक्षकों को अधिक पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है.