मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jan-2026 04:49 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांसद अरुण भारती के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ।
विवाद का कारण दही-चूड़ा भोज में खाने की व्यवस्था थी, जिसमें जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद उभरा। कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह हंगामे में बदल गया।
सांसद अरुण भारती स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दही-चूड़ा खिलाकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। हालांकि, उनके अगले कार्यक्रम के लिए निकलते ही कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरा, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (रा) के जमुई जिला नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उनके प्रयासों से किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सका।
जमुई से धीरज की रिपोर्ट