ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार : होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गयी 2 लड़कियां डूबीं,...

बिहार : होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गयी 2 लड़कियां डूबीं, दो की जान बचाई गयी

19-Mar-2022 07:41 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : होली के दिन गोपालगंज में एक के दर्दनाक हादसा हुआ है। होली खेलने के बाद तालाब में नहाने के लिए गई चार लड़कियां गहरे पानी में डूब गई हैं। डूबी हुई लड़कियों की चीख पुकार सुनकर दो लड़कियों को लोगों ने बचा लिया है लेकिन बाकी की 2 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद उस इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 


घटना गोपालगंज के लछवार गांव की है। यहां होली के बाद नहाने गई चार लड़कियां गहरे पानी में चली गयीं। जब वह डूबने लगी तो चिल्लाना शुरू कर दिया। लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तालाब में कूद पड़े और किसी तरह दो लड़कियों को बाहर निकाला हालांकि दो लड़कियां इस हादसे में डूबकर मर गई। मृतक लड़कियों की पहचान 11 साल की सपना और 14 साल की करिश्मा के तौर पर हुई है। 


इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। उसने दोनों मृतक लड़कियों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। प्रशासन मृतक लड़कियों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर चूका है। घटना के बाद प्रशासन ने तालाब में बच्चों के नहाने पर रोक लगा दिया है।